Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
कुएं में गिरी बाइक दो युवकों की मौत
sehore, Bike fell well, two youths died

सीहोर । सीहोर में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात के अंधेरे में बाइक सवार दो युवक एक कुएं की मुंडेर से टकरा गए और सीधे कुएं में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। दोनों मृतक फूल मोगरा गांव के बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सीहोर के शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान हनीफ खान(35) और सिराज(34) के रूप में हुई है। दोनों फूलमोगरा गांव के रहने वाले थे। रात के समय उनकी मोटरसाइकिल कुएं की मुंडेर से टकरा गई। इस हादसे की जानकारी सुबह डायल 100 को मिली। मंडी पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की रात में मोटर साइकिल कुएं की मुडेर से टकरा गई थी। जिससे दोनों कुएं में जा गिरे। गुरुवार सुबह कुंए के बाहर बाइक पड़ी देख लोगों ने अंदर झांककर देखा तो दो युवक कुएं में पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह डायल 100 पर ग्रामीण ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शव कुएं से निकाले और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजे।

 

मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि फूल मोगरा में दो युवकों के कुएं में गिरने से मौत हुई है। जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संभवत: कुएं में गिरने आई चोट के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों युवक हनीफ और सिराज बुधवार को मजदूरी करके खेतों के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक कुएं की मुंडेर से टकरा गई, जिसके कारण युवक कुएं में गिर गए। पुलिस को घटना स्थल से बाइक मिली है। बताया जा रहा है कि कुआं सूख चुका था।

 
 
MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.