Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अस्पताल में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
rajgarh,   groom arrived, wedding procession

राजगढ़ । अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त में ब्यावरा नगर में एक अनोखा विवाह देखने में आया, जिसमें दूल्हा बारात अस्पताल में लेकर पहुंचा,जहां बीमार दुल्हन को गोद में लेकर सात फेरे लिए साथ ही अस्पताल परिसर में विवाह की सभी रस्में निभाई गई, जिसे देखकर 2006 में बनी फिल्म विवाह की यादें ताजा हुई।

 

जानकारी के अनुसार परमसिटी काॅलोनी ब्यावरा निवासी वीरेन्द्रसिंह बैस के पुत्र आदित्यसिंह का विवाह कुंभराज निवासी बलवीरसिंह की पुत्री नंदिनी के साथ अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त पर 30 अप्र्रैल को होना तय हुआ था, लेकिन विवाह के सात दिन पहले वधु नंदिनी का टाइफाइड बिगड़ गया, जिसके चलते उसे ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन चिकित्सकों ने बेड रेस्ट की सलाह दी। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर अस्पताल में ही विवाह करने का निर्णय लिया।

 

अस्पताल में आर्कषक विधुत साज-सज्जा की गई साथ ही परिसर में ही मंडप सजाया गया और मुहुर्त के हिसाब से गुरुवार अल्सुबह परिजनों की मौजूदगी में दूल्हे आदित्यसिंह ने दुल्हन नंदिनी को गोद में उठाकर सात फेरे लिए। परिजनों ने यह निर्णय इसलिए भी लिया कि विवाह का योग दो साल बाद बन रहा था और परिजन नही चाहते थे कि विवाह को आगे बढ़ाया जाए।

 

 

 

MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.