Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
raipur, FIR lodged ,Chhattisgarh Christian Forum

रायपुर । छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बलिदान पर्यटकों के नामों की गलत सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। पोस्ट में अरुण पन्नालाल ने 15 मृतकों के नाम मुस्लिम धर्म मानने वालों यानी मुस्लिमों के बताए थे । बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि अरुण पन्नालाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले आजाद चौक थाना और फिर अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया। दोनों संगठनों ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया। संगठनों ने अरुण पन्नालाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आजाद चौक थाने और उनके घर का घेराव किया था। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे।
अरुण पन्नालाल ने मामले के तूल पकड़ने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सफाई पेश करते हुए माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा था, “असावधानी के कारण मेरा एक फेसबुक पोस्ट मेरे विचार के विपरीत प्रतीत हो रहा था। जिससे मैं खुद सहमत नहीं हूं। इस गलतफहमी को दूर कर लिया गया है। आहात परिवार ने मेरी माफी को स्वीकार भी कर लिया है। मैं इस पोस्ट को डिलीट भी कर चुका हूं। मामला शांत हो गया है। आजाद चौक थाने और मेरे घर पर जहां महिलाए भी रहती हैं, वहीं पुरुषों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति के अनुसार नहीं है। लोक शांति को भंग भी करता है।”

 

 

 
MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.