Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कलेक्टर-एसपी ने निर्माणाधीन सड़क व पुल-पुलियों का लिया जायजा
balrampur, Collector-SP inspected , roads and bridges

बलरामपुर । कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल एवं नवपदस्थ वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी ने गुरुवार को जिले के विकासखंड कुसमी के दूरस्थ ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

उन्होंने संयुक्त रूप से सुदूर अंचल में बसे ग्राम पंचायत भूताही, पुंदाग, पीपरढाब का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों का निरीक्षण किया तथा कार्यों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि इन क्षेत्रों में निवासरत पहाड़ी कोरवा परिवारों को जल्द से जल्द बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

 

कलेक्टर ने ग्राम चटनियां से सबाग तक बन रहे सड़क व सड़क किनारे पानी निकासी के लिए बन रहे नाली का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वनमण्डलाधिकारी ने सबाग से पोखर, महुआटोली से चरहू गदामी, पीपरढाब से चरहू और पुंदाग से भुताही तक निर्माणाधीन सड़क मार्गों तथा पुल-पुलियों का भी अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कंठीघाट में हो रहे सड़क निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा निर्माण कार्य शीघ्र व शासन के नियमानुसार निर्धारित मापदंडो के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व वनमंडलाधिकारी ने ग्राम भुताही व उसके आश्रित ग्राम महुवाडेरा में हो रहे शासकीय नलकूप खनन का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। ग्राम भुताही के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण होने से नलकूप खनन गाड़ी गांव में पहुंच पाई है, जिसके द्वारा हमारे गांव में पहली बार नलकूप खनन हुआ है।

 

इसके लिए उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर कटारा ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ने प्रयासरत है सड़कों के बन जाने से दूरस्थ गांव भी सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे जिससे ग्रामीणों को सुलभ आवागमन सुविधा मिलेगी साथ ही व्यापार, रोजगार जैसी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करुण डहरिया, जनपद सीईओ अभिषेक पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई जीएस सिदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.