Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पाकिस्तान का बेहूदा कदमः भारतीय गानों पर प्रतिबंध
dhaka, Pakistan

ढाका । भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को कराए गए आतंकी हमले से सरहद पर छाई अशांति के बीच पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए) ने बेहूदा कदम उठाया है। एसोसिएशन ने हाल ही में भारतीय (बॉलीवुड) गानों पर प्रतिबंध पर लगा दिया है। साथ ही मुल्क के नामचीन कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। मुल्क के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसका खुलासा पहली मई को करते हुए पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन को बधाई दी।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पाकिस्तान के एफएम रेडियो पर भारतीय गीतों का प्रसारण बंद करने के पीबीए के फैसले की सराहना की है। मंत्रालय ने तेजी से बदलते मौजूदा हालात के मद्देनजर पाकिस्तान के एफएम रेडियो चैनलों पर भारतीय गीतों का प्रसारण बंद करने के एसोसिएशन के सैद्धांतिक फैसले की सराहना की है। तरार ने पहली मई को एसोसिएशन के महासचिव को लिखे पत्र में कहा कि यह देशभक्ति का भाव अत्यंत सराहनीय है और पूरे देश की सामूहिक भावना को दर्शाता है। तरार ने देशभक्ति का भावना को प्रकट करने वाले मुल्क के सभी मीडिया समूह के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया है।
भारत के फिल्मी समाचारों पर केंद्रित फिल्मी बीट नामक वेबसाइट की एक रिपोर्ट अनुसार, पाकिस्तान ने पूरे देश में भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाया लगाते हुए पाकिस्तानी अभिनेताओं को इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। इस प्रतिबंध से सभी भारतीय गाने प्रभावित होंगे। यह फैसला दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव का हिस्सा है। साथ ही अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध के बारे में अधिसूचना जारी की गई। यह पाकिस्तान के सभी प्रसारकों पर लागू होती है। इसका मतलब है कि अब पाकिस्तान के मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय संगीत प्रसारित नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान के कई अभिनेताओं को इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है। उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया आउटलेट्स का ध्यान खींचा है। संगीत दोनों देशों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा रहा है। इस प्रतिबंध से यह गतिशीलता प्रभावित हुई है।

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.