Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
निर्माणाधीन मॉल की छत गिरने से चार मजदूर घायल
shivpuri,Four workers injured ,mall collapses
शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोतवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत थीम रोड स्थित ठकुरपुरा में शुक्रवार दोपहर में निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल की छत गिर गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, शिवपुरी के थीम रोड पर ठकुरपुरा में एक निर्माणाधीन मॉल में मजदूर छत डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मॉल की छत गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे चार मजदूर कृष्ण पटेलिया (42) निवासी मुड़ेरी बदरवास, राकेश पटेलिया निवासी नगदा गुना, कोक सिंह रूप सिंह पटेलिया आगरा बदरवास से और पप्पू पटेलिया घायल हो गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ठेकेदार दीपक गुप्ता ने बताया कि निर्माण में पूरी सावधानी बरती जा रही थी। लकड़ी की जगह लोहे के मजबूत पाइप लगाए गए थे। छत डालने के बाद पाइप स्लिप होने से छत गिर गई। इस हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इधर, कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.