Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विदिशा में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा चार की मौत
vidisha,   pickup vehicl , four dead
विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सिरोंज तहसील क्षेत्र के मदागन घाटी में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और पीड़िताें को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
 
जानकारी के अनुसार इंदौर के पास मानपुर तहसील के आंवलीपुरा गांव से गुरुवार को एक बारात विदिशा जिले के सिरोंज से आई थी। आदिवासी परिवार में शादी समारोह के बाद रात में ही पिकअप वाहन से बारात वापस जा रही थी। रात करीब साढ़े 10 बजे मदागन घाटी के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लटेरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 12 घायलों का इलाज चल रहा है। देर रात कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी लटेरी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घायलों से बातचीत की।
 
हादसे के सूचना मिलते ही लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि बारात इंदौर के आंवलीखेड़ा गांव लौट रही थी। ये लोग बारात लेकर सिरोंज की जटाशंकर के पास से वापस आ रहे थे। पिकअप में 16 लोग सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दूल्हा-दुल्हन दूसरी गाड़ी में सवार थे।
एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान नारायण (20) पुत्र कालू निवासी मानपुरा जिला रतलाम, गोकुल (18) निवासी कारोदिया जिला रतलाम, बसंती बाई (32) पत्नी हुकुम सिंह निवासी ग्राम बरोड़ जिला खंडवा और हजारी लाल (40) पुत्र बिहारी निवासी सिबनी बनापुरा जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई है। इसके अलावा शांतिबाई (30) पत्नी रमेश, जितेन्द्र (16) पुत्र कालू, हेमराज (12) पुत्र नन्दू, तीन वर्षीय रागिनी पुत्री किशोर, लक्ष्मी (22) पत्नी किशोर, अजय (11) पुत्र संतोष नंदू (40) पुत्र सुखराम, द्वारिका बाई (35) पत्नी नंदू, छोटू (12) पुत्र हुकुम, किशोर (13) पुत्र करण, तोफान (25) पुत्र कालू, दीपक (8) पुत्र हुकुम और रीना (22) पत्नी मुकेश घायल हैं। ये सभी आवलीपुरा मानपुर के रहने वाले हैं।
 
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनाें को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

 

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.