Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कार और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत दंपति समेत तीन माह के मासूम की मौत
balrampur, Fierce collision , car and motorcycle

बलरामपुर/अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में तीन माह का मासूम भी शामिल है। यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मोड़ के पास आज शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर मोड़ के पास आज सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार रोंग साइड में जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल सवार पटेला ग्राम निवासी दंपति सुनील लकड़ा (35 वर्ष) अस्मतिया (28 वर्ष) और उनका तीन माह का मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

 

बताया जा रहा है कि, दोनों दंपति अपने तीन माह के बेटे का निमोनिया का इलाज कराने अंबिकापुर के लिए जा रहे थे। वहीं कार सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार नशे में धुत था और कार में लड़कियां भी सवार थी। जिनको मामूली चोटें आई है।

 

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीतापुर सीएचसी ले जाया गया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.