Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कूटरचित तरीके से पांच की जगह 32 डिसमिल जमीन की करा ली रजिस्ट्री
balrampur,   fraudulent manner, 32 decimals

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में जमीन फर्जीवाड़ा का खेल रुक नहीं रहा है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कई बार कर दिए जाने का आरोप लगा है।  यहां तक की शिकायत भी हुई वहीं ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद ये बड़ा मामला सामने आया है। अलखडीहा में शासकीय पट्टे की जमीन का फर्जी सेटलमेंट लगाकर पांच डिसमिल की जगह धोखाधड़ी कर 32 डिसमिल रजिस्ट्री करा ली गई।

 

जिसकी लिखित शिकायत गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक से कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग जमीन मालिक के द्वारा की गई है। ग्राम अलखडीहा के वृद्ध बोलो सिंह ने आरोप लगाया कि मेरे पट्टे की भूमि गांव में स्थित है। भूमि का खसरा नंबर 132 रकबा 0.300 हेक्टेयर भूमि स्थित है। जब वह अस्पताल आ रहा था तो कुछ लोग रास्ते से उप पंजीयक कार्यालय ले गए जहां पर पांच डिसमिल जमीन की जगह 32 डिसमिल जमीन 21 अप्रैल को रजिस्ट्री करा लिए। बोलो ने बताया कि जमीन दलाल भी फर्जीवाड़ा में शामिल है।

 

बोलो सिंह के साथ फर्जीवाड़ा होने के बाद बलरामपुर थाने में लिखित में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की परंतु कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में शुक्रवार को हल्का पटवारी करुणा नाग ने कहा कि, मेरा फर्जी हस्ताक्षर किया गया है जिसकी शिकायत मैने एसडीएम से की है।

 

दोषियों पर होगी कार्रवाई: एसपी

 

पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने आज शुक्रवार को बताया कि, शिकायती पत्र की जांच कराने के बाद प्रतिवादियों के विरुद्ध कानूनी सम्मत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में संलिप्त सभी आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.