Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजेपी नेता के घर में शार्ट सर्किट से लगी आग
shajapur, Fire broke out , BJP leader

शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार सुबह भाजपा नेता के घर में आग लग गई। घटना के समय घर के पाेर्च में रखी 12 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक हाे गई। आगजनी की घटना में लाखाें रूपये का नुकसान हुआ है। हादसे का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


जानकारी अनुसार काेतवाली थाना क्षेत्र के उमिया धाम कॉलोनी में शनिवार सुबह 10:30 बजे भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पाटीदार के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम 30 मिनट की देरी से पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय नागरिकों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। घर के पोर्च में रखी 12 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।

 

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चंद्र प्रकाश पाटीदार ने बताया कि वे इलेक्ट्रिक बाइक का शोरूम चलाते हैं। उन्होंने नई स्कूटियां घर के पोर्च में रखी थीं। शॉर्ट सर्किट की वजह से सभी वाहन जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.