Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रेप के आरोपी फरहान काे लगी गाेली मंत्री सारंग बाेले- पैर पर नहीं छाती पर मारनी थी गाेली
bhopal,Farhan, accused of raping

भाेपाल । राजधानी भाेेपाल में लव जिहाद मामले के मुख्य आराेपी फरहान को गोली लगी है। एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए ले जा जाने के दौरान फरहान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस बीच छीनाझपटी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है। इस मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिय ाहै।उन्हाेंने कहा है कि ऐसे अपराधियों को पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए थी।

 

मंत्री विश्वार सारंग ने शनिवार काे मीडिया काे दिये बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि पैर पर गोली क्यों छाती में लगनी चाहिए थी। ऐसी हरकत करने वालों को सरेराह गोली मार देनी चाहिए। लव जिहाद जैसी हरकत को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा। गिरोह बनाकर ऐसी हरकत करने वाले धरती पर बोझ हैं। ऐसे लोगों को निश्चित रूप से जिंदा रहने का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बच्चियों को बहला-फुसलाकर धर्मपरिवर्तन के कारण ऐसी हरकतें करते हैं, ये अक्षम्य है। इनके पैर पर नहीं छाती पर गोली लगनी चाहिए। एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास करेगा तो पुलिस क्या करेगी, जाहिर से बात है गोली मारेगी। किसी भी अपराधी की इतनी हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि वो पुलिस की हिरासत से भागने का प्रयास कर सके।

 
 
बता दें कि आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फरहान पर अब हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज किया गया है।
 
 
MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.