Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दमोह में सौरभ बनकर अरबाज ने किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
damoh, Arbaaz raped a girl , accused arrested
दमोह । मध्य प्रदेश में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। दमोह में अरबाज नाम के युवक ने सौरभ नाम बताकर लड़की से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाकर इंदौर ले गया और होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात की, तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जाने से मारने की धमकी दी। युवती ने शुक्रवार को दमोह एसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 2019 में उसकी उम्र 16 साल थी, तब आरोपी अरबाज खान निवासी गढ़ी मोहल्ला से उसकी दोस्ती हुई। उस वक्त उसने अपना नाम सौरभ बताया था। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विश्वास दिलाने के लिए वह मंदिरों में भी ले गया। एक बार बीमार होने पर इंदौर ले जाकर एक कमरे में उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी की बात की, तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। उसने कहा कि शादी के लिए इस्लाम कबूल करना होगा। साथ ही बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने की बात कही। युवती के मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।


सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अंजू खत्री ने इस घटना की तुलना द केरला स्टोरी से की है।


गौरतलब है कि दो दिन पहले गुरुवार को दमोह में पन्ना जिले के गुन्नौर निवासी एक युवक इसराइल खान को पकड़ा गया था, जो अपने किसी दोस्त शिवा शर्मा के नाम के आधार कार्ड पर युवती के साथ दमोह की एवरेस्ट लॉज में रुका हुआ था। हिंदू संगठन के लोगों को खबर मिली तो उन्होंने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवती की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके रिमांड मांगी। इधर, दूसरी तरफ भोपाल एटीएस भी इसराइल खान से पूछताछ करने के लिए दमोह पहुंची। इसे भोपाल में हुए घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। अब यदि आवश्यकता होगी तो भोपाल एटीएस आरोपी को रिमांड पर लेकर भोपाल ले जाएगी। वहां पूछताछ करेगी।
MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.