Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मई की शुरुआत में एफआईआई ने खरीदारी का जोर दिखाया
new delhi,FIIs showed strong, buying in early May

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने मई के महीने की शुरुआत जोरदार खरीदारी करके की है। इस महीने के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार 2 मई को विदेशी निवेशकों ने स्टॉक मार्केट में 2,770 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इस तरह घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी लगातार 12वें सत्र में भी जारी रही। पहले कारोबारी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने जमकर खरीदारी की। स्टॉक मार्केट के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक 2 मई को डीआईआई ने घरेलू शेयर बाजार में 3,291 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।


साल 2025 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में 1.29 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी। इस बिकवाली के कारण शेयर बाजार को जबरदस्त गिरावट का सामना करना पड़ा था। हालांकि अप्रैल में इस स्थिति में परिवर्तन हुआ। अमेरिका द्वारा टैरिफ वॉर में नरमी का संकेत देने के कारण ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार के सेंटिमेंट्स में भी बदलाव हुआ, जिसकी वजह से विदेशी निवेशकों ने बिकवाली का रास्ता छोड़ कर खरीदारी शुरू कर दी। अब मई के महीने में भी घरेलू शेयर बाजार में एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।


डिपॉजिटरी के प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार 2 मई के कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 18,130 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, पूरे दिन के कारोबार में उन्होंने 15,360 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री भी की। इस तरह विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 2,770 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2 मई के कारोबारी सत्र के दौरान 13,906 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। वहीं, 10,615 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इस तरह डीआईआई की शुद्ध खरीदारी 3,291 करोड़ रुपये की रही।

 

इस साल विदेशी संस्थागत निवेशक ओवरऑल बिकवाल की भूमिका निभाते रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने 1.34 लाख करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की है। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक 2.10 लाख करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की है।


जहां तक स्टॉक मार्केट के कारोबारी प्रदर्शन की बात है तो शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के बाद भारतीय शेयर बाजार ने लगातार तीसरे सप्ताह भी अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार घरेलू शेयर बाजार लगातार 3 सप्ताह तक बढ़त का सिलसिला बनाए रखने में सफल हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हर सप्ताह औसतन एक प्रतिशत की रफ्तार से मजबूत हुए हैं।

 

MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.