Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पाकिस्तान पर भारत ने किया ट्रेड स्ट्राइक
new delhi, India, trade strike , Pakistan

नई दिल्ली । पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कदम उठाते हुए वहां से होने वाले आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) की ओर से साफ किया गया है कि पाकिस्तान से होने वाले आयात पर प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। इस प्रावधान के तहत पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या परोक्ष किसी भी तरह से इंपोर्ट या ट्रांजिट पर अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध से किसी भी तरह की छूट के लिए भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी‌।
फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023 में 'पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध' शीर्षक वाले नए प्रावधान में कहा गया है कि "पाकिस्तान से आयात या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या परोक्ष इंपोर्ट या ट्रांजिट (पारगमन), चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या किसी अन्य प्रकार से अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।"
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के पास बैसरान घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कूटनीति कदम उठाए, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को रद्द करने, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को निष्कासित करने, सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट को बंद करने जैसे कदम भी शामिल थे। अब भारत ने पाकिस्तान से होने वाले ट्रेड पर भी अगले आदेश तक पूरा प्रतिबंध लगा कर पड़ोसी देश को करारा झटका दिया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच के व्यापारिक संबंध पहले ही न्यूनतम स्तर पर पहुंचे हुए थे। क्योंकि दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर व्यापार प्रतिबंध पहले से ही लागू है। इसके बावजूद कुछ खास चीजों के लिए दोनों देश अनौपचारिक चैनल के जरिए एक दूसरे के साथ व्यापारिक संबंध बनाए हुए थे। भारत पाकिस्तान से कुछ खास तरह के फल और मेवा (ड्राई फ्रूट) का आयात करता था। इसी तरह पाकिस्तान को अनौपचारिक चैनल के जरिए भारत मुख्य रूप से कुछ खास दवाओं और चीनी का निर्यात करता था।
अगर दोनों देशों के बीच के व्यापारिक संबंध और टर्नओवर की बात करें तो 2018-19 में दोनों देशों के बीच का व्यापार 2.56 बिलियन डॉलर के स्तर तक पर था। इसमें भारत ने 495 मिलियन डॉलर का समान पाकिस्तान से आयात किया था, जबकि 2.06 बिलियन डॉलर का सामान पाकिस्तान को निर्यात किया था। हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच का प्रत्यक्ष व्यापारिक संबंध (डायरेक्ट ट्रेड) न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 2020-21 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात 329 मिलियन डॉलर के स्तर तक गिर गया। हालांकि अनौपचारिक चैनल (इनडायरेक्ट ट्रेड) के जरिए पाकिस्तान ने 2023-24 में भारत से 258.20 मिलियन डॉलर का सामान मंगाया था।

MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.