Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
balrampur,   bus full of passengers , road

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। घटना रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र के मकरो नाला के पास की है। गनीमत रही कि, इसमें किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10.45 बजे रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र के मकरो नाला के पास राजपुर से वाड्रफनगर के लिए चलने वाली यात्रियों से भरी आनंद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो यात्री बस के नीचे दब गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रनहत पुलिस चौकी प्रभारी उमेश सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से दोनों फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जबकि बाकी यात्री बस के टूटे हुए विंड स्क्रीन से बाहर निकल गए।

 

रनहत पुलिस चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि, हादसे में बस दो को थोड़ी बहुत चोटें आई है। जिनको इलाज के लिए प्रतापपुर भेजा गया है।

MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.