Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
 भाजपा नेता की पत्नी का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला
dindori,    BJP leader

डिंडौरी । मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बीजेपी के एक युवा नेता की पत्नी का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला है। युवा नेता ने पत्नी को फांसी से उतारा और बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। परिजनों ने बीजेपी नेता पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को हिरासत में ले लिया है।


घटना शनिवार रात करीब 7.30 बजे की है। भाजपा पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और उप सरपंच दशरथ राठौर (38) की शादी तीन साल पहले देवलपुर गांव की रहने वाली संगीता (22) से हुई थी। दशरथ सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया का रहने वाला है। उसकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह मूर्तिकार भी है। संगीता भी दुकान संचालन में पति की मदद करती थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7.30 बजे दशरथ घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की में से देखा कि संगीता फंदे से लटकी हुई है। वो खिड़की से अंदर घुसा और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी। दशरथ ने रात करीब 8.30 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। रविवार सुबह 9 बजे कमरे का ताला खोला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान संगीता के परिजन अस्पताल पहुंच गए। महिलाएं ओपीडी के सामने बैठ गईं। पुरुष नारेबाजी करते हुए पुलिस से बहस करने लगे। वे दशरथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलते ही एसपी वाहिनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को समझाइश। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को अस्पताल से निकाला। परिजनों ने दशरथ पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। रुपए नहीं दिए तो बेटी की हत्या कर दी।

संगीता के पिता ने कहा, हमें दशरथ ने ही फोन पर संगीता के फांसी लगा लेने की जानकारी दी। उसके बाद हम यहां आ गए। दामाद बेटी से मारपीट करता था। एक बार परेशान होकर बेटी मायके भी आ गई थी। समझौता होने के बाद हमने उसे भेज दिया था। संगीता के दादा छोटू सिंह राठौर ने कहा, मैं कल पोती के ससुराल आया था। दामाद दशरथ पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। मैंने उससे कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। इतना पैसा कहा से लाऊंगा।

 
 

घटना की जानकारी लगने के बाद डिंडोरी से कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने संगीता के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या की गई है। पुलिस हम लोगो को शव देखने नहीं दे रही है। विधायक ने थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे से बात की और परिजनों को शव दिखाने की बात कही। थाना प्रभारी ने पीएम हो जाने के बाद शव दिखाने की बात कही है।

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.