Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
आंधी-तूफान से बीच गांव में फैली आग में जिंदा जली वृद्धा
chatarpur,   old woman was burnt, storm

छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में घुवारा तहसील में स्थित चिरोली गांव में शनिवार की शाम तेज आंधी-तूफान के बीच आग लगने से करीब 12 घर जल गए। इस घटना में गांव की एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि चार बच्चे और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घुवारा तहसील के चिरोला गांव में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच आग लग गई। जो हवा के कारण फैल गई। आग ने गांव के करीब एक दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के वक्त मौसम अचानक बदला। तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान गांव के एक हिस्से में आग भड़क गई, जो तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 10 से 12 घरों तक आग पहुंच गई। आग से महिला गुलाब रानी यादव (उम्र 65 वर्ष) झुलस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​वहीं, घायल बच्चों और महिलाओं को तत्काल बड़ामलहरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मृतक महिला का पोस्टमॉर्टम रविवार को बड़ामलहरा में किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कपिल शर्मा ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

मध्य प्रदेश में शनिवार शाम को फिर अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में शाम को धूल भरी आंधी चली। इसी के साथ शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। टीकमगढ़ में तो दिन में अंधेरा छा गया। यहां दोपहर करीब तीन बजे बाद अचानक तेज आंधी चली। इसके साथ ही बारिश होने लगी। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंधी चली। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई। इटारसी में शाम को धूल भरी आंधी चली। जिसके बाद कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। पन्ना में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यहां गेहूं खरीदी केंद्रों पर बाहर रखा गेहूं भीग गया। राजगढ़ जिले में भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खिलचीपुर में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज पानी गिरा। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। श्योपुर में तो बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 12 साल की नंदिनी बैगा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। वह बारिश शुरू होने पर घर के बाहर सूख रहे कपड़े समेटने गई थी। तभी उस पर बिजली गिर गई। अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में बिजली गिरने से बरगद के पेड़ के नीचे बैठी 58 बकरियों की मौत हो गई। इधर, खंडवा में एक शख्स की लू लगने से मौत हो गई।

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.