Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एनडीए घटक मानेंगे प्रधानमंत्री की बात
patna, NDA components ,Prime Minister

पटना । बिहार दौरे पर आये केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मुख्यमंत्री फेस और नेतृत्व को लेकर बड़ा दावा किया है ।

 

केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक मामलों के राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को पटना में पत्रकाराें से बात करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनने पर सीधा जवाब दिया। अपने बिहार दौरे में बीएल वर्मा मुजफ्फरपुर के सकरा में आंबेडकर सम्मान अभियान विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

 

पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कांग्रेस, राजद नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन घटक दलों की होने वाली बैठक पर कहा कि इंडिया गठबंधन चाहे जितनी बैठक कर ले मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए का परचम लहराएगा, जिस तरह से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है बिहार भी उसी रफ्तार पर आगे बढ़ेगा।

 
समय आने चिराग और मांझी भी मानेंगे
 

एनडीए के घटक दलों में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के सीटों के डिमांड पर कहा कि चिराग पासवान तो प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे लगता है पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए में जो भी फैसला होगा वह स्वीकार करेंगे। समय आने पर सब ठीक हो जाएगा। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। साथ ही नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा सबको मानना चाहिए।

 
कांग्रेस नेता पाकिस्तान को रास आने वाले बयान देते है
 

पहलगाम आतंकी हमले पर राज्य मंत्री ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा और कहा कि कांग्रेस के नेता मुझे लगता है इस प्रकार के बयान देते हैं जो पाकिस्तान कोरास आते हैं. हमारी सेना के हौसलों को यह कमजोर करने का प्रयास करते हैं लेकिन हमारे बहादुर सेना उसके हौसले कमजोर होने वाला नहीं है। समय आने पर पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा। इसके लिए भारत तैयार है।

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.