Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की स्टाफ की कमी के चलते मरहम-पट्टी कर रहे सफाईकर्मी
balrampur, Due to shortage of staff, sanitation workers

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद दयनीय है, यहां घायल मरीजों की मरहम पट्टी सफाईकर्मी के भरोसे चल रहा है। बीती रात  सड़क दुर्घटना में घायलों का मरहम-पट्टी करते ड्रेसर की जगह सफाईकर्मी करते नजर आए। वहीं बीएमओ ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए पूर्व में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।

 

राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा से ही कर्मचारियों की कमी देखी गई है, कभी डॉक्टरों की कमी तो कभी ड्रेसरों की कमी। इन दिनों राजपुर के स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज सफाईकर्मी के भरोसे चल रहा है। बीते रात जब ग्राम परसापानी में बोलेरो व छोटा हाथी के बीच दुर्घटना हुई तो इलाज कराने पहुंचे घायलों की ड्रेसिंग सफाईकर्मी करते नजर आए।

 

जानकारी के अनुसा, बरियों चारपारा निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने शंकरगढ़ गए हुए थे। वापसी में छोटा हाथी में सवार होकर जब वे अपने घर बरियों जा रहे थे। इसी दौरान बीते शाम राजपुर कुसमी मार्ग पर परसापानी के पास सामने की ओर से आ रही बोलेरो से छोटा हाथी की आमने सामने टक्कर हो गई।

 

इस दुर्घटना में प्रदीप कुमार चारपारा के पैर में गंभीर चोट आई, इसके साथ ही विमला पति इंद्र कुमार कुंदीकला के सिर में गंभीर चोट लगी। इसके अलावा उसमें सवार प्रमिला पति भुनेश्वर निवासी बरियों इंद्र कुमार कुंदीकला, सुनैना पति प्रदीप चारपारा को भी हल्की चोटें आई।

घटना के बाद घायलों को राजपुर पुलिस ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां घायलों का ड्रेसिंग ड्रेसर की जगह सफाईकर्मी ड्रेसिंग करते नजर आए।

 

इस संबंध में बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की ने बताया कि, आज वार्ड बॉय के साथ-साथ सफाईकर्मी का काम करने वाले से ही ड्रेसिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, सफाईकर्मी का काम वार्ड की साफ सफाई और पोस्टमार्टम करना होता है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते कभी कभी उनसे ही ड्रेसिंग का कार्य कराया जाता है।

 

उन्होंने बताया कि, हमारे यहां ड्रेसिंग स्टाफ की कमी है। यहां जो ड्रेसर थे, उनका रिटायरमेंट हो गया है और एक ड्रेसर ईएल (छुट्टी) में है। अभी जीवनदीप समिति के कर्मचारी के माध्यम से ड्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वह बिना बताए ड्यूटी से नदारद है। संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर तत्काल तलब किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.