Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार
sukma, Police arrested, two Naxalites

सुकमा ।सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 नक्सली आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार दोनों आरोपित  दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल थे ।

 

एसपी किरण चव्हाण ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  नक्सल उन्मूलन अभियान तहत पोलमपल्ली थाना क्षेत्रांतर्गत दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल आरोपितों कि ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर चार मई रविवार को  थाना पोलमपल्ली से पुलिस पार्टी ग्राम उपमपल्ली की ओर रवाना हुई थी।ग्राम उपमपल्ली पहुंच सुरक्षाबलो द्वारा घेराबंदी कर कर प्रकरण में शामिल आरोपित नक्सली  मुचाकी रामा पिता भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष,  निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) पकड़ा गया। इसी क्रम में घटना में शामिल एक अन्य आरोपित नक्सली के ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर 5 मई सोमवार को पुनः ग्राम उपमपल्ली की ओर पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंन्दी कर सोड़ी कोसा पिता गंगा (मिलिशिया सदस्य) 32 वर्ष निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा को हिरासत में लेकर थाना लाकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपितों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.