Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर
bijapur,   uniformed female Naxalite,  killed in an encounter
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम तेलंगाना के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों को महिला के शव के पास 303 रायफल भी मिली है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है।
 
बीजापुर जिले के दक्षिण पश्चिम तेलंगाना के सीमावर्ती जंगल में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, काेबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सुरक्षाबल अभियान पर गए थे। इस दौरान संयुक्त सुरक्षाबलाें के जवानाें एवं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गयी। वर्दीधारी महिला नक्सली का शव के साथ 303 रायफल भी मिली है। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि माैके से मिले निशान से और भी नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की प्रबल संभावना है। सर्च अभियान जारी है।
 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों से लगातार जारी इस महत्वपूर्ण अभियान में अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए हैं। अभियान के दौरान विभिन्न नक्सली ठिकानों और बंकरों से हजारों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, राशन सामग्री, दवाएं दैनिक उपयोग की वस्तुएं और डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं।
 
बस्तर आईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना अंतरराज्यीय सीमा अंतर्गत बीजापुर जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद चार नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये जा चुके हैं l वर्तमान में चल रहे इस नक्सल विरोधी अभियान से प्राप्त सभी तथ्यों और जानकारियों का आंकलन करने के पश्चात अनुमान है कि अभियान के दौरान कई बड़े कैडर के नक्सली या तो मारे गए हैं अथवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सुरक्षा बल सभी घायल अथवा मारे गए नक्सलियों के शव बरामद नहीं कर पाए ।
 
उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के दौरान कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए जा सके हैं, जिनमें से तीन शव 24 अप्रैल को तथा एक शव 5 मई को मिला है। विगत कुछ दिनों के अभियान के दौरान विभिन्न आईईडी विस्फोटों में हमारे कुछ कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान घायल हुए हैं। हालांकि सभी घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षा बल वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ इस निर्णायक अभियान को पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी नक्सली संगठन के विरूद्ध विगत चार महीने में कुल 129 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।
MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.