Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुर्शिदाबाद हिंसा प्रभावितों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद
kolkata, Chief Minister Mamata Banerjee, Murshidabad violence victims
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद दौरे के दौरान हालिया हिंसा में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान झंटू अली शेख की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
 
मुख्यमंत्री ने सुत्ती में आयोजित प्रशासनिक सभा से घोषणा की कि झंटू अली शेख की पत्नी को होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस घोषणा के समय बलिदानी जवान की पत्नी मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थीं।
 
मुख्यमंत्री ने ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के अंतर्गत हिंसा में घर गंवाने वाले लोगों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपते हुए पुनर्वास का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने शमशेरगंज पहुंचकर बीडीओ कार्यालय में पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।
 
175 नए स्वास्थ्य केंद्रों की घोषणा
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद जिले में 175 नए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए ₹12 करोड़ के बजट की घोषणा की। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 
167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जिले में 718 करोड़ की लागत वाली 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।
 
नए सब-डिवीजन की घोषणा
सूत्ती, धुलियान और फरक्का के निवासियों के लिए एक नए सब-डिवीजन (महकमा) कार्यालय की स्थापना की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इससे स्थानीय प्रशासन को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों से उपजे तनाव पर कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर वक्फ पर कुछ कहना है तो दिल्ली जाइए। बंगाल में मैं हूं, ये याद रखिए।” साथ ही उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार किसी भी धर्म के संपत्ति अधिग्रहण के पक्ष में नहीं है।
 
MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.