Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi, Despite Operation Sindoor,  tock market

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार की गिरावट और बढ़ गई, लेकिन पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से अन्ततः शेयर बाजार हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, मेटल और कंज्यूमर ड्युरेबल्स सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह आईटी, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एफएमसीजी और हेल्थ केयर सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 423.52 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 421.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.21 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,046 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,203 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,685 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 158 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,544 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,570 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 974 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर बढ़त के साथ और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 692.27 अंक की कमजोरी के साथ 79,948.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक लुढ़क कर 79,937.48 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के बाद ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स निचले स्तर से 900 अंक से अधिक उछल कर 203.56 अंक की मजबूती के साथ 80,844.63 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इस तेजी के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 105.71 अंक की तेजी के साथ 80,746.78 के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 146.30 अंक टूट कर 24,233.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण यह सूचकांक 159.60 अंक की कमजोरी के साथ 24,220 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी, जिसकी वजह से यह सूचकांक निचले स्तर से 220 अंक से भी ज्यादा उछल कर 70 अंक की मजबूती के साथ 24,449.60 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में सुस्ती आ गई, जिसके कारण निफ्टी 34.80 अंक की सामान्य बढ़त के साथ 24,414.40 के स्तर पर बंद हुआ।


दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स 4.95 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.15 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 2.12 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 1.95 प्रतिशत और एटरनल 1.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स 3.47 प्रतिशत, सन फार्मास्युटिकल्स 2.08 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.21 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.06 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.