Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी12 लोगों की मौत
jammu, Heavy shelling, Pakistani army
जम्मू । पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर भारी तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी की, जिसमें चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हो गए हैं। भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसमें पाकिस्तान के कई लोग हताहत हुए हैं और उनकी कई चौकियां नष्ट हो गई हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए मंगलवार-बुधवार की रात को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने सुबह एलओसी के पास अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर भारी तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी की। हालांकि भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन दुश्मन पक्ष के कई लोग हताहत हुए हैं और गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां नष्ट हो गई हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ है, जहां 12 नागरिक मारे गए हैं और 42 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलाबारी से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है जिन्हें मजबूरन भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी है या अपने गांवों के अंदर या बाहर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और पुंछ जिला मुख्यालय से भी गोलाबारी की खबर मिली है जिससे दर्जनों रिहायशी घरों को नुकसान पहुंचा है।

 

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी गोलाबारी में बलविंदर कौर उर्फ रूबी (33), मोहम्मद जैन खान (10), उनकी बड़ी बहन जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रंजीत सिंह (48), शकीला बी (40), अमरजीत सिंह (47), मरियम खातून (7), विहान भार्गव (13) और मोहम्मद रफी (40) की मौत हुई है। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए जबकि राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हो गए। कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। दोपहर तक सीमा पार से गोलाबारी तेज रही और बाद में रुक-रुक कर जारी रही जो ज्यादातर पुंछ सेक्टर तक ही सीमित रही। अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण स्थानीय लोगों को पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुंछ बस स्टैंड पर भी गोलाबारी हुई है, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 6 और 7 मई की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा पार चौकियों से तोपखाने की गोलाबारी सहित मनमानी गोलीबारी का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आनुपातिक तरीके से जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने दुश्मन सेना की कई चौकियों को नष्ट कर दिया, जिससे कई सैनिक हताहत हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक पुंछ सहित कुछ सेक्टरों में दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलीबारी जारी थी।
MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.