Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतरी
vidisha,   bus went out of control , road

विदिशा । विदिशा के चक्कपटनी के पास मंगलवार की रात जबलपुर से इंदौर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में काेई जनहानि नहीं हुई। यात्रियाें काे मामूली चाेटें आई है। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह दूसरी बस से सभी यात्रियाें काे आगे रवाना किया गया।

 

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात करीब तीन बजे की है। जबलपुर से इंदौर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हाे गई। बस के एक हेल्पर के हाथ में चोट लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं बस सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। बस के खेत में उतरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना के बाद माैके पर पहुंची ग्यारसपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्री बुधवार सुबह 8:30 बजे तक सड़क किनारे बैठे रहे। कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। यात्रियों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी थे।


थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि पुलिस ने बस मालिक से संपर्क किया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। सुबह 9 बजे शक्ति बस से सभी यात्रियों को भोपाल रवाना किया गया।

 
 
MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.