Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय सेना अब आतंकियों और उनके ठिकानों को उजाड़ने प्रतिबद्ध : डॉ. रमन स‍िंह
raipur, Indian Army,  Dr. Raman Singh

रायपुर । पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर से लिया है। इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने पर जवानों की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना अब आतंकियों और उनके ठिकानों को उजाड़ने प्रतिबद्ध है। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद दाेनाें भारत के लिए नासूर हैं। वहीं कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन में जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना व सुरक्षाबलों को बधाई देता हूं।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। यह सीधा संदेश है, यह नया भारत है। नया भारत आतंक सहने को तैयार नहीं है। आतंकियों से निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तैयारी है। आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग भी सेना की दो महिला अधिकारियों ने की है, जो यह दर्शाता है कि नए भारत की महिला मजबूत हैं, कमजोर नहीं है। अब अगर पाकिस्तान कोई हरकत करेगा तो भारत उसे सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद दाेनाें भारत के लिए नासूर है। इन्‍हें प्रति‍बद्धता के साथ खत्‍म क‍िया जाएगा।


एयरस्ट्राइक में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं। आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि अब आतंकी मसूद को समझ आएगा कि परिवार के न रहने की पीड़ा क्या होती है।


इधर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन में जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया। डॉ. रमन सिंह ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता पर तीनों राज्यों के पुलिस और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 दिनों से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तीन राज्यों की सीमा में 5 से 6 हजार जवान ऑपरेशन कर रहे हैं। वीर जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराया है। देश के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों नासूर है। निर्धारित 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से खत्मा कर दिया जाएगा।

 

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.