Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
युवक को बस ने रौंदा
kavardha,  young man , crushed by a bus

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को लंच टाइम के बाद वापस काम पर लौट रहे युवक को बस ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम कर द‍िया है। लोगों ने शराब दुकान हटाने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, राहुल पाली (21 वर्षीय) अपने घर में अकेला कमाने वाला था, वह बस स्टैंड में स्थित बैटरी दुकान में काम करता था। बुधवार को वह खाना खाने के लिए अपने घर आया था, काम पर वापस लौटने के दौरान बस ने उसे रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।


विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास शराब दुकान दुर्घटना का मुख्य कारण है। आए दिन हादसे की स्थिति बनी रहती है। लोगों की मांग है कि शराब दुकान को बंद कराया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। किसी के परिवार में फिर मातम न पसरे। इसके साथ ही मुआवजे की भी मांग की जा रही है।

 

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.