Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य में नक्सलियाें ने जारी किया पर्चा
jagdalpur,Naxalites released pamphlets, Chhattisgarh-Telangana state
जगदलपुर । छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य में नक्सल संगठन के तेलंगाना कैडर के प्रवक्ता ने पर्चा जारी कर छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों से वार्ता को शांति समिति का गठन करने की बात कही है।
 
नक्सली प्रवक्ता जगन ने पर्चा जारी कर छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा कर दी है। नक्सलियाें द्वारा तेलगु भाषा में जारी पर्चे में लिखा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और कविता ने भी शांति वार्ता के लिए पहल करने और इसके लिए समिति का गठन करने के लिए नक्सलियाें ने इसे गर्व की बात कहा है।
 
इस पर्चे में यह भी लिखा है कि राज्य के कई बुद्धिजीवी वर्ग और मशहूर हस्तियां इसी मुद्दे पर अभियान चला रहे हैं। नक्सली प्रवक्ता का कहना है कि वार्ता प्रक्रिया को राज्य और देश में लोकतांत्रिक माहौल बनाने के प्रयास के रूप में समझा जाना चाहिए। इन प्रयासों को सकारात्मक प्रभाव देने के लिए वह छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा कर रहे हैं।
 
इसमें कहा गया है कि नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के लीडर अभय ने सरकार से अपील की थी कि शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाएं। इस को लेकर उन्होंने केंद्रीय कमेटी की ओर से 28 मार्च को ही बयान जारी किया था। दंडकारण्य के उत्तर पश्चिम जोन की तरफ से साथी रूपेश की तरफ से दाे पर्चे भी जारी हुए हैं। हमने हमारी पीएलजीए को सशस्त्र कार्रवाई को रोकने के आदेश जारी किए हैं। सरकार से शांति वार्ता के लिए नक्सलियों ने अब तक कुल चार पर्चे जारी किए हैं। इससे पहले नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने दो बार और नक्सलियों के डीकेएसजेडसीएम कैडर के रूपेश ने दो बार पत्र जारी किया था। वहीं अब जगन का यह 5वां पत्र है, जिसमें छह महीने तक युद्धविराम की घोषणा करने की बात लिखी गई है।

 

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.