Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईपीएल 2025 स्थगित
new delhi,IPL 2025, postponed

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है।

यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित एक विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।


आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में रद्द किया गया मैच भी शामिल है। ग्रुप स्टेज में 12 मैच खेले जाने बाकी हैं, जिनमें लखनऊ (2), हैदराबाद, अहमदाबाद (3), दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु (2), मुंबई, जयपुर शामिल हैं, इसके बाद हैदराबाद और कोलकाता में प्लेऑफ खेले जाएंगे।


आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले कहा था कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। आगे मैच कराने का कोई भी फैसला स्थिति सामान्य होने और सरकार से चर्चा-वार्ता  करके लिया जाएगा। धूमल ने कहा, "हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हमें अभी तक सरकार से हमें कोई निर्देश नहीं मिला है। यह बोर्ड का अपना फैसला है। हम कोई भी फैसला सभी तार्किक विचारों और सबके  हितों को ध्यान में रखते हुए लेते हैं।"

 

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.