Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में पाकिस्तान ने किया मिसाइल हमला
jammu, Pakistan carried out ,missile attacks
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में पाकिस्तान के मिसाइलों के साथ किए गए हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान ने सारी रात परेड, कच्ची छावनी, जम्मू विश्वविद्यालय, सतवारी, सुबाष नगर, कालुचक, छन्नी हिम्मत, रिहाडी, उधमपुर, कठुधा, सांबा को निशाना बनाने की कोशिश की। इससे दहशत का महौल रहा।

 

इन स्थानों पर इस बीच ब्लैक आउट किया गया। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के अलावा भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी कर रहा था। इस गोलीबारी में 15 नागरिक मारे गए हैं जबकि करीब 50-60 नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान ने बुधवार-गुरुवार रात भारत के लगभग 19 स्थानों पर हमला किया। इनमें से अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया गया।

 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागीं और सभी को वायु रक्षा इकाइयों ने रोकते हुए ब्लॉक कर दिया। उल्लेखनीय है कि जम्मू के आसमान के दृश्य बिल्कुल हमास शैली के इजराइल पर हमले की याद दिलाते हैं। इससे यह साफ है कि पाकिस्तान की सेना आतंकवादी संगठन हमास की तरह काम कर रही है।

 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली के पाकिस्तान के ड्रोन को रोके जाने पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई। जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के ड्रोन हमले को विफल कर दिया। इस दौरान भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई। राजस्थान के बीकानेर और पंजाब के जालंधर में पूरी तरह से ब्लैकआउट घोषित किया गया है। इसके अलावा किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, जम्मू , पुंछ, राजाैरी, अवंतीपाेरा, उरी और अमृतसर, जालंधर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया।

 

 

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.