Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गेवरा परियोजना में बड़ा हादसा टला डंपर पानी में गिरा
korba,   major accident  , Gevra project

कोरबा । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड गेवरा परियोजना में आज शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक बड़ा हादसा   टल गया। ब्लाज कंपनी का भारी-भरकम डंपर (क्रमांक 4079), जिसकी क्षमता 150 टन बताई जा रही है, गेवरा खदान के वेस्ट सेक्शन में अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरा । गनीमत रही कि ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। घटना के समय शिफ्ट इंचार्ज सील भद्र ड्यूटी पर मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बर्न की ऊंचाई कम होने के कारण हुआ। खदान में डंपर जब अनलोड होता है तो उसके आगे एक बर्न (मिट्टी की ऊंचाई) बनाई जाती है, जिससे डंपर नीचे ना गिरे। लेकिन यहां उसकी ऊंचाई कम होने के कारण यह डंपर लगभग 12-15 फीट नीचे पानी में गिर गया।
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा उपायों में लापरवाही की बात सामने आ रही है, जिससे यह हादसा हुआ। अगर ऑपरेटर समय रहते नहीं कूदता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। गेवरा खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अब सवाल उठने लगे हैं।
यह घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व गेवरा खदान में ब्रह्मपुत्र साइड के पास हुई एक अन्य दुर्घटना की याद दिलाती है, जिसमें डंपर ऑपरेटर मालाकार की जान चली गई थी। इस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था। अब फिर से इस तरह की घटना होने से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
एसईसीएल के अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। गेवरा खदान में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.