Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
bhopal, Ban on holidays ,government employees
भोपाल । भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल के बीच मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। साथ ही छुट्‌टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली।
 
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
 
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित और सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चहुंओर सुरक्षा पर अत्यंत विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत कर लें।
 
उन्होंने प्रदेश की अद्यतन सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि किन्हीं भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला अवकाश पर न जाये।
 
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार, एडीजी (गुप्तवार्ता) ए. साईं मनोहर, सैन्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार और सेना ने मिलकर पाकिस्तान ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारे सामने चुनौतियां बहुत है, लेकिन दुश्मन के हमला करने पर देश ने आधुनिक तरीके से उसका सामना किया। इसका उदाहरण हमारे सामने है। दुश्मन ने हिम्मत की है और लगातार मार खा रहा। लेकिन दुश्मन बहुत ढीठ है। आगे भी इसी तरह मार खाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खाने के ठिकाने नहीं और चला है युद्ध करने। हमारी देखा देख नकली मिसाइल बना कर ले आए। जो खुद ही वापस उल्टी जा रही है।

भोपाल में जुमे की नमाज में देश के लिए दुआ-
इधर, ताजुल मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष अनस अली ने कहा कि मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज के बाद भारत की हिफाजत और पाकिस्तान के नेस्तनाबूद होने के लिए सामूहिक दुआ की है।
 
वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार शुक्रवार को उज्जैन पहुंचेंगे। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में एक स्मारक बनाने की बात कही। भारत माता मंदिर के बाहर भाजपा और सिंधु यात्रा समिति के सदस्यों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.