Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
समाजिक एकता और भाईचारा बढ़ाने में सामूहिक विवाह बेहद सहायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Mass marriage, Dr. Yadav
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसमें हम प्रदेश की हर बेटी को सम्मान और गरिमा के साथ नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भी बेहद सहायक होते हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से देवास के बागली विधानसभा क्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 230 बेटियों का कन्यादान और 15 बेटियों का निकाह कराकर उन्हें नये जीवन में प्रवेश कराया गया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं। प्रदेश की बहन-बेटियों के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में हमने 27 हजार 147 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। संतोष की बात है कि प्रदेश का जेंडर बजट पिछले 6 वर्षों में दोगुना हो गया है। इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए 18 हजार 669 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 183 करोड़ रुपये का प्रावधान हमने किया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा में 35 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का ही परिणाम है कि राज्य के 50 प्रतिशत स्थानीय निकायों की कमान महिलाओं के हाथों में है। महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने पर शासन की ओर से छूट भी दी जा रही है। इसका फायदा यह हुआ है कि अब 45 प्रतिशत संपत्तियां महिलाओं के नाम पर ही खरीदी जा रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से हम अपनी बहनों का जीवन आसान कर रहे हैं। करीब 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हमारी 62 लाख से अधिक ग्रामीण बहनें अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उन्होंने सभी जोड़ों विशेषकर बेटियों को आशीर्वाद देकर कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए काम करें।


बागली में कार्यक्रम स्थल में क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, सम्मेलन के आयोजक एवं विधायक मुरली बनेसिंह भंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष देवास लीलाबाई भैरुलाल अटाड़िया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और उनके परिजन उपस्थित थे।
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.