Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष
new delhi,  air conflict ,India and Pakistan
नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच आज तड़के से हवाई संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान के हवाई लक्ष्यों को लगातार भारतीय डिफेंस और रडार सिस्टम के जरिये नाकाम किया जा रहा है। भारतीय सेना ने पीओके में पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को नष्ट कर दिया है। यहीं से पाकिस्तान आर्म्ड ड्रोन लॉन्च करके भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान के घूमने वाले विस्फोटक ड्रोन को भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 वायु रक्षा तोपों की मदद से सफलतापूर्वक मार गिराया है।
 
पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में बाइकर कामिकेज ड्रोन लॉन्च किए, जिससे पंजाब के रिहायशी इलाकों को खतरा पैदा हो गया। आज सुबह 5 बजे सेना की एयर डिफेंस गन ने इस प्रयास को विफल कर दिया, जिससे ड्रोन हवा में ही नष्ट हो गया। ड्रोन का लक्ष्य नागरिक इलाकों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना था। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी सेना की एक लूटिंग म्युनिशन (घूमने वाला विस्फोटक ड्रोन) को भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 वायु रक्षा तोपों की मदद से सफलतापूर्वक मार गिराया है।
 
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों को घेर लिया और उन्हें नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने बयान में कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।
 
भारतीय सेना ने जम्मू के निकट पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को नष्ट कर दिया, जिनमें ट्यूब-लॉन्च ड्रोन लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्थल भी शामिल हैं। सेना ने इसका वीडियो जारी करके इसकी पुष्टि की है। जम्मू एवं कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है। भारत ने कश्मीर घाटी में श्रीनगर-बडगाम-बारामुला के आसपास एक भयंकर हवाई लड़ाई के दौरान 2 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि होना बाकी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के खोज दल पायलटों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.