Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका ने की पहल
new delhi, America took initiative ,India-Pakistan tension

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अमेरिका ने सक्रिय पहल की है। अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी बात की। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने अलग अलग वक्तव्य में दी।

 
विदेशमंत्री एस जयशंकर ने एक पोस्ट में भी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा िक भारत का दृष्टिकोण सदैव संतुलित एवं जिम्मेदाराना रहा है तथा आज भी ऐसा ही है। बातचीत के दौरान रुबियो ने जयशंकर से कहा कि दोनों देशों को तनाव कम करने के उपाय खोजने चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद की प्रक्रिया फिर से शुरू होनी चाहिए। इससे गलतफहमी से बचा जा सकेगा और स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। रुबियो ने यह भी प्रस्ताव दिया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच रचनात्मक बातचीत शुरू कराने में मदद कर सकता है। उनका कहना था कि इससे भविष्य में विवादों को टाला जा सकता है।

 

इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी बात की।  इस बातचीत में भी उन्होंने वही बातें दोहराईं। उन्होंने जोर दिया कि दोनों पक्ष तनाव घटाने के रास्ते तलाशें और सीधा संवाद बहाल करें।  साथ ही, अमेरिका की ओर से मदद का प्रस्ताव भी दिया गया। इससे पहले अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बातचीत की। बातचीत में रुबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने के रास्ते तलाशने का आग्रह किया और अमेरिका की ओर से रचनात्मक वार्ता शुरू कराने में मदद का प्रस्ताव भी दिया। अमेरिकी विदेशमंत्री का सीधा पाकिस्तान के सेना प्रमुख से बात करना महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अभी तक वह केवल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात करते रहे हैं।

MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.