Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी नापाक इरादों को किया ध्वस्त : उप मुख्यमंत्री साव
raipur,Indian Army destroyed, Deputy Chief Minister Saw

रायपुर  । छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार काे एक बयान जारी कर कहा कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी नापाक इरादों को ध्वस्त करते जा रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत की सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। केंद्र सरकार सभी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है, केंद्र सरकार हर परिस्थिति में निपटने के लिए तैयार है।


साव ने कहा कि, देश में परिस्थिति वश हालत बने हैं। इसको लेकर भारत सरकार से राज्य को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है, निश्चित रूप से राज्य सरकार द्वारा उसका पालन किया जा रहा है। वहीं जो एहतियातन कदम उठाने की आवश्यकता है, वह राज्य सरकार उठाएगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने पाक को आईएमएफ से फंड मिलने पर कहा कि, पाकिस्तान की आज बहुत दयनीय हालत है, यह परिदृश्य पूरी दुनिया के सामने हैं। पाकिस्तान पूरी दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा है। लेकिन भारतीय सेना उसकी हर करतूतों का कड़ा जवाब देने के लिए सक्षम है।

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि, कल कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड की जांच की। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर व कैशबुक रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही निर्माण कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, हमारे कार्यालय सुव्यवस्थित चले, जन अपेक्षाओं पर खरा उतरे, कर्मचारी पूरे समय में कार्यालयीन कार्य में रहे, बिना छुट्टी के कोई अनुपस्थित ना रहे। यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.