Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा
jammu,  Chief Minister announced ,financial assistance
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
 
पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को सीमा पार 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा हमला किए जाने के बाद पिछले चार दिनों में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला सेक्टरों में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और 19 ग्रामीणों की मौत हो गई।


बुधवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ में 12 नागरिकों की जान गई जबकि शुक्रवार को उरी और पुंछ में दो अन्य लोगों की जान गई। शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सहित पांच अन्य नागरिकों की जान चली गई।


मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी के कारण निर्दाेष लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। मेरी सरकार अपने लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई इस पोस्ट में कहा गया है कि कोई भी मुआवजा किसी प्रियजन की भरपाई नहीं कर सकता या परिवार को हुए आघात को ठीक नहीं कर सकता है लेकिन समर्थन और एकजुटता के संकेत के रूप में सभी मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं।
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.