Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सरकारी आवास में पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का मिला शव
jagdalpur, PWD executive engineer, body found
जगदलपुर । जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत के भंगाराम चौक के पास जगदलपुर स्थित सरकारी आवास में आज साेमवार सुबह पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस नेताम का शव मिला है । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तक वे कार्यालय में थे, कार्यालय का काम पूरा करने के बाद घर चले गए थे । वहीं रविवार को जब कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। इसी तरह सोमवार की सुबह भी उन्हें कॉल किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचकर घंटी बजाई, लेकिन अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई । जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जब अंदर गए तो कमरे की कुर्सी में उनका शव मिला । प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित हाे कि पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस नेताम कांकेर जिले के निवासी थे। पिछले लगभग 3-4 वर्षाें से जगदलपुर में पदस्थ थे, वे यहां सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि 11 महीने बाद उनका रिटायरमेंट था।

जगदलपुर के एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि घर में चेयर पर शव उनका मिला है। प्रथम दृष्टया प्रकृतिक माैत हाेना प्रतीत हाेता है। शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का करण स्पष्ट हो पाएगा । उन्हाेने बताया कि उनके परिवार के सदस्याें को इसकी जानकारी दे दी गई है ।

 

 

MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.