Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना
raipur,   strong storm and rain,Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलाें में साेमवार काे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव और बालोद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा समेत कई अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

 
पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय 71 डिग्री पूर्वी देशांतर और 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर, लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में पारा 42°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

 

 

MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.