Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
bijapur, Naxalites killed ,Congress worker

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता और 

सोसाइटी संचालक नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। हालांकि नक्सलियों ने छह माह के स्वयं के छद्म युद्ध विराम की घाेषणा कर रखी है। इसके बावजूद वे आए दिन कोई न कोई वारदात कर रहे हैं। 

 

नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। नक्सलियाें ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की उसके घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। नागा मारूडबाका सोसाइटी का संचालक भी था। इससे इलाके के लोगों में बहुत आक्रोश है। संचालक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

गाैरतलब है कि 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.