Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीहोर में मुंडन कार्यक्रम में मटका कुल्फी खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
sehore,  eating Matka Kulfi , Mundan ceremony
सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की जावर तहसील अंतर्गत ग्राम भाऊखेड़ी में मटका आइसक्रीम खाने से सोमवार की रात करीब 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद बच्चों को रात में ही जावर और आष्टा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चों का इलाज जारी है। तीन बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बाकी बच्चों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
 
ग्राम भाऊखेड़ी में सोमवार शाम मामा के यहां मान उतारने के कार्यक्रम में बच्चे शामिल हुए थे। इसी दौरान यहां एक मटका कुल्फी वाला पहुंचा। बच्चों ने कुल्फी खाई। इसके लगभग आधा घंटे बाद इन्हें उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसके बाद एक-एक करके लगभग 40 बच्चे बीमार हो गए। परिजन तत्काल बच्चों को लेकर जावर के निजी अस्पतालों पहुंचे। वहीं कुछ को आष्टा में लाकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लगभग 11 बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आनन-फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज शुरू किया गया।
 
स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। बताया जा रहा है कुल तीन बच्चों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। बाकी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, जो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।
 
जावर थाना प्रभारी अनीता देयरवाल ने बताया कि भाऊखेड़ी निवासी सुरेन्द्र की शिकायत पर कुल्फी विक्रेता अफजल के खिलाफ धारा 274, 275 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने वनीला पाउडर और अन्य सामग्री मिलाकर कुल्फी बनाई थी, जो अधिक तापमान के कारण खराब हो गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.