Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल
indore, Minister Vijay Shah, harsh words
इंदाैर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच नेशनल हीराे की तरह छाई कर्नल साेफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर मंत्री विजय शाह मुश्किल में फंस गए है। अपने संबोधन में वन मंत्री शाह ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। इसका एक वीडियो मंगलवार काे सामने आया है, जो सोमवार का बताया जा रहा है। मामला उजागर हाेते ही सरकार और संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई ताे शाह सफाई देने में जुट गए है। इसकाे लेकर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
 

दरअसल मंत्री विजय शाह सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए काम कर रहे हैं। ’जिन्होंने (पाकिस्तानी आतंकियों) हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे उन कटे-पिटे लोगों को हमने उनकी बहन भेजकर ही उनकी ऐसी तैसी कराई। उन्होंने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी-तैसी करने उनके घर भेजा। शाह ने आगे कहा कि आतंकियों ने कहा था मोदी को बताना कि उन्होंने हमारे हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे। इसलिए मोदी जी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके। मंत्री के इस बयान पर जहां कई लोग हैरान हैं, वहीं इसे महिला अधिकारी और भारतीय सेना के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिस वक्त वे बोल रहे थे उस समय मंच पर पूर्व महिला मंत्री ऊषा ठाकुर भी मौजूद थी।

 
 

 

MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.