Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में दिखे ड्रोन
chandigarh, Drones seen, Hoshiarpur and Jalandhar
चंडीगढ़ । पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सोमवार रात दहशत और तनावपूर्ण रही। होशियारपुर और जालंधर में बीती रात ड्रोन दिखे। पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा होशियारपुर में मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। आज राज्य के चार जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई।

इसके अलावा अमृतसर, पठानकोट और फाजिल्का क्षेत्र में भी सोमवार रात ड्रोन गतिविधियां देखी गईं। इस वजह से दिल्ली से अमृतसर आ रही एक फ्लाइट को वापस मोड़ दिया गया। मौजूदा हालात को देखते हुए अमृतसर, तरनतारण, पठानकोट और फाजिल्का में मंगलवार को भी प्रशासन ने स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।

जालंधर प्रशासन के अनुसार,बीती रात गांव मंड के पास एक ड्रोन मार गिराया गया। यहां खेतों में कुछ मिसाइल के टुकड़े भी मिले हैं। इसके बाद जालंधर जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। होशियारपुर में भी बीती रात ड्रोन देखा गया। यह ड्रोन जालंधर की तरफ बढ़ रहा था। उसे उच्ची बस्सी गांव में फायरिंग के बाद गिरा दिया गया।

ड्रोन को मार गिराने की घटनाओं के सिलसिले में सेना ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि ड्रोन के टुकड़ों को सेना के हवाले कर दिया गया है। बीती रात इसके अलावा कहीं और से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर इंडिगो ने अमृतसर और चंडीगढ़ की उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया है। इंडिगो ने भी यात्रा एडवाइजरी जारी की है।
 
MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.