Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
केंद्रीय मंत्री शिवराज को खूब भाए छत्तीसगढ़ जिले के जशपुर के 'जशप्योर' उत्पाद
raipur, Union Minister Shivraj , Chhattisgarh

रायपुर । केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के उत्पाद 'जशप्योर' खूब भाए। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को 'जशप्योर' ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से सुसज्जित टोकरी भेंट की गई और

उन्हें प्रदेश के जशपुर की संस्कृति के बारे में बताया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर बताया, ‘जशप्योर’ ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से सुसज्जित टोकरी केंद्रीय मंत्री को भेंट कर उन्हें जशपुर जिले की संस्कृति से परिचित कराया। जिसकी शिवराज सिंह ने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई छींद कांसा की टोकरी में डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, ग्रीन टी गिफ्ट पैकेट, टाऊ पास्ता, टाऊ महुआ कुकीज, महुआ गोंद लड्डू, रागी, मखाना लड्डू, महुआ से निर्मित च्यवनप्राश, सीरप, शहद ,चाय जैसे उत्पाद हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने जिज्ञासापूर्ण भाव से इन उत्पादों की जानकारी ली और आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित इन उत्पादों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। यह उत्पाद केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि समर्पण, स्वावलंबन और आदिवासी बहनों के परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को चरितार्थ करते हुए, हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर, आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.