Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख
jammu, Lashkar-e-Taiba , Shopian
शोपियां । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया। विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान मंगलवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशनल चीफ कमांडर शाहिद कुट्टे और उसके दो अन्य साथी आतंकवादी मारे गए हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा का निवासी शाहिद मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक था जो 8 मार्च 2023 को आतंकी रैंक में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था। वह 8 अप्रैल 2024 को डेनिश रिसॉर्ट पर गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और ड्राइवर घायल हो गए थे। वह बेगबाग कुलगाम में भाजपा सरपंच और टीए कर्मी की हत्या में भी शामिल रहा था। दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार निवासी वंडुना मेलहोरा के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

इससे पहले शुकरू के जंगलों में सुरक्षा बलों को एक विशेष इनपुट मिलने के बाद शुकरू केलर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.