Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चे झुलसे
korba, 3 children ,o lightning

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में तीन बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


बागों थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एक अन्य साथी अचेत हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना के अनुसार, बीते देर शाम  तीनों दोस्त गांव से लगे एक तालाब के पास घूमने गए थे। तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। एक लड़के को कुछ देर बाद होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर रख रही है।

MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.