Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे सुरक्षा बल : अमित शाह
new delhi, Security forces ,Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं।
अमित शाह ने आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू हिल्स (केजीएच) में चलाए गए 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार सुरक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
कुर्रगुट्टालू हिल्स में चले ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, एचसी मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हो गए थे। इस चारों जवानों का उपचार दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
गृहमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। आज दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि देश उन पर भरोसा करता है और गर्व करता है।”
वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जवानों के भुजाओं की ताकत सभी देख रहे हैं। वीर जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू हिल्स पर 21 दिनों के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया। इसके अलावा यहां से 2 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री, 150 से ज्यादा बंकर, 9 टन से ज्यादा राशन सामग्री, 450 से ज्यादा आईईडी, हथियार बनाने की सामग्री और नक्सली साहित्य भी बरामद किया।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.