Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी घायल
bhopal, Two policemen injured, during mock drill
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को दोपहर में 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले मे जांच के आदेश दिए हैं।


दरअसल, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस द्वारा लगातार मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मॉक ड्रिल के दौरान एक ग्रेनेड फट गया, जिससे अभ्यास में लगे दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई, घायलों को इलाज के लिए चूनाभट्टी स्थित बंसल अस्पताल लाया गया है। एमरजेंसी वार्ड में इनका उपचार जारी हैं। घायलों के नाम प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार हैं। इसमें विशाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.