Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दक्षिणी एवं मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
raipur,   Meteorological Department, Chhattisgarh

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों से पद रही भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।मौसम विभाग ने आज राजधानी में गरज-चमक के साथ में बौछारें पढ़ने की संभावना जताई है । हालांकि, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में एक-दो जगहों पर अंधड़ चल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उससे लगे उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित विस्तारित है।यहीं से एक द्रोणिका, रायलसीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में इसके प्रभाव से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चल सकती है और आकाशीय बिजली गिराने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव के साथ 20 मई तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.