Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत
lucknow, 16 people died , road accident
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार की सुबह का वक्त मार्ग दुर्घटनाओं से भरा रहा। इन सड़क हादसों में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। हरदोई में हुए दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं बलरामपुर में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार पांच लोगों की जान चली गई है। इससे पहले लखनऊ के किसान पथ पर लगी आग से बस में जिंदा जलकर पांच यात्रियों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों में हुई लोगों की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश ​अधिकारियों को दिए हैं।
 
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया, जिसकी नीचे दबकर ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह साढ़े नौ बजे हुए दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इनमें चार पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। अभी मृतकों में आटो चालक रंजीत मलहन खेड़ा निवासी अरविंद की पहचान हुई है। शेष की शिनाख्त की जा रही है। तीन लोग घायल है, जिसमे एक बच्चे की हालत नाजुक है। ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
 
दूसरा हादसा बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चकवा चौकी के पास बुधवार की देर रात करीब दो बजे के आसपास हुआ। ट्रक ने सामने से आ रही कार को रौंद दिया। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में गोंडा के धानेपुर क्षेत्र के बेलवार मोहल्ला निवासी फूलबाबू (35), शिव कुमार (22), आदित्य (07), इटियाथोक मध्य नगर निवासी विजय कुमार (35) और प्रयागराज के हडिया निवासी जितेंद्र (40) शामिल है। घायलों में धानेपुर क्षेत्र के राघवराम, सीताराम, महक, विकास कुमार, किशोर कुमार, विनोद कुमार, गोपाल, वाहन चालक प्रयागराज के हडिया निवासी अजय कुमार हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने के लिए गोंडा से सभी लोग गये थे। वहां से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है।
 
तीसरा हादसा गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे लखनऊ के किसान पथ पर मोहनलाल गंज के पास हुआ। बिहार के बेगुसराय से नई दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी-17 एटीए 6372) में गुरुवार सुबह लखनऊ के किसान पथ पर आग लग गई। इसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। बस में जैसे ही आग लगी तो चालक और कंडक्टर बस से उतरकर भाग गये थे। सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में अशोक मेहता की पत्नी लक्खी देवी (55) उनकी बेटी सोनी (26), मधुसूदन (21) और दो बच्चे रामलाल के बेटे देवराज (03) व साक्षी (02) शामिल हैं। एक व्यक्ति को हल्की चोट आयी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.